जमशेदपुर : भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC), पूर्वी क्षेत्र, कोलकाता ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कन्फर्म रेल टिकट के साथ भारत भ्रमण के लिए विशेष रेल टूर पैकेजों की घोषणा की है। इन पैकेजों के माध्यम से यात्री बिना टिकट की चिंता किए देश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकेंगे।
IRCTC के अनुसार, छुट्टियों और त्योहारों के दौरान कन्फर्म ट्रेन टिकट प्राप्त करना अक्सर चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में यह पहल यात्रियों को पहले से यात्रा की योजना बनाकर आरामदायक और सुविधाजनक तरीके से भ्रमण करने का अवसर प्रदान करेगी।
इन रेल टूर पैकेजों की बुकिंग IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर की जा सकती है। इसके अलावा कोलकाता, पटना, रांची, धनबाद, आसनसोल और भागलपुर स्थित IRCTC कार्यालयों से भी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।
उपलब्ध रेल टूर पैकेज
एमपी व हेरिटेज रेल टूर (EHR148)
अवधि: 8 रात / 9 दिन
प्रस्थान: हर शनिवार
भ्रमण स्थल: कान्हा, जबलपुर, खजुराहो, बांधवगढ़, अमरकंटक
शुल्क: ₹30,700 प्रति व्यक्ति
ज्योतिर्लिंग के साथ शिर्डी रेल टूर (EHR150)
अवधि: 8 रात / 9 दिन
प्रस्थान: हर शनिवार
भ्रमण स्थल: शिर्डी साईं बाबा, शनि शिंगणापुर, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग, चंद्रेश्वर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, एलोरा गुफाएं
शुल्क: ₹28,400 प्रति व्यक्ति
हिमालयन ट्रायंगल रेल टूर (EHR151)
अवधि: 7 रात / 8 दिन
प्रस्थान: हर रविवार
भ्रमण स्थल: कालिम्पोंग, गंगटोक, दार्जिलिंग
शुल्क: ₹29,650 प्रति व्यक्ति
मॉनसून स्पेशल कर्नाटक दर्शन (EHR152)
अवधि: 7 रात / 8 दिन
प्रस्थान: हर रविवार
भ्रमण स्थल: कर्नाटक, कूर्ग, शिवगंगा, श्रवणबेलगोला, जोग फॉल्स
शुल्क: ₹30,700 प्रति व्यक्ति
उज्जैन–ओंकारेश्वर–शिर्डी रेल टूर (EHR149)
अवधि: 5 रात / 6 दिन
प्रस्थान: हर शनिवार
भ्रमण स्थल: महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, इंदौर
शुल्क: ₹15,850 प्रति व्यक्ति
राम मंदिर दर्शन के साथ प्रयागराज रेल यात्रा
अवधि: 5 रात / 6 दिन
प्रस्थान: हर शनिवार
भ्रमण स्थल: प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी
शुल्क: ₹19,000 प्रति व्यक्ति

IRCTC ने अधिक से अधिक लोगों तक इस योजना की जानकारी पहुंचाने की अपील की है ताकि इच्छुक यात्री कन्फर्म टिकट के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ उठा सकें। प्रेस विज्ञप्ति पर आईआरसीटीसी पूर्वी क्षेत्र, कोलकाता के अतिरिक्त महाप्रबंधक (पर्यटन) योगेंद्र सिंह गुर्जर के हस्ताक्षर हैं।




