रांची: झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन (जेआरयूए) ने रेल यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार को लेकर डीआरएम करुणानिधि सिंह से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। एसोसिएशन ने रांची से इंदौर, अहमदाबाद/गांधीधाम, लखनऊ, गढ़वा रोड, गुआ-बरबिल और चक्रधरपुर के लिए नई ट्रेनें शुरू करने की मांग की।
साथ ही लोहरदगा–डाल्टनगंज और चाइबासा के लिए नई मेमू रेल सेवा, श्रावणी मेला व दुर्गापूजा-छठ पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन, हटिया-एलटीटी, रांची-एलटीटी, हटिया-एसएमवीटी बेंगलुरु और रांची-कामाख्या एक्सप्रेस की आवृत्ति बढ़ाने, रांची का GNWL कोटा बढ़ाने तथा मुरी-रांची रेलखंड पर यात्रा समय कम करने की मांग भी रखी गई।

डीआरएम ने सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में जेआरयूए के अध्यक्ष कुमार अभिषेक और सदस्य उत्कर्ष शामिल थे।






