जमशेदपुर (Jamshedpur): उत्तराखंड के देहरादून स्थित सिल्वर सिटी मॉल में हुए गैंगस्टर अखिलेश सिंह के गुरु विक्रम शर्मा की हत्या में देहरादून पुलिस बड़ा कदम उठाया है. पुलिस ने इस मामले में फरार 5 शूटरों पर 2 -2 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की है. सभी शूटर जमशेदपुर और लोहरदगा के रहने वाले है. पांचों आरोपियों के घर की कुर्की जब्ती करने के बाद भी सरेंडर नहीं किया. अब उन्हें पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा की गई है. जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित बजरंग टेकरी निवासी आकाश कुमार प्रसाद, उलीडीह टैंक रोड निवासी जितेंद्र कुमार साहू, जुगसलाई निवासी आशुतोष कुमार सिंह, बागबेड़ा के गाड़ाबासा निवासी विशाल सिंह और लोहरदगा के टांगराटोली निवासी अंकित कुमार वर्मा पर 2 – 2 लाख रुपए का इनाम देहरादून पुलिस ने रखा है. सभी पांचों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं और पुलिस को लगातार चकमा दे रहे है. विक्रम शर्मा हत्याकांड में देहरादून की डालनवाला थाना की पुलिस ने अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
13 फरवरी को हुई थी हत्या
जानकारी हो कि देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल के पास विक्रम शर्मा की 13 फरवरी 2026 को गोलीमार हत्या कर दी गई थी. जिम से निकलते समय अपराधियों ने विक्रम पर हमला किया था. पुलिस की जांच में सामने आया था कि इस हत्याकांड में जमशेदपुर के अपराधी शामिल है. इस मामले में देहरादून पुलिस ने जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी राजकुमार सिंह, उसके पुत्र यशराज सिंह समेत 2 आरोपियों को जेल भेज चुकी है. जबकि फरार चल रहे आरोपियों के घर की कुर्की डालनवाला थाना की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से की थी. इसके बाद भी फरार आरोपियों के सरेंडर नहीं किया है. इनाम की घोषणा के बाद से पुलिस आरोपियों के जल्द पकड़े जाने की उम्मीद जाता रही है.






