बोकारो में मानवता शर्मसार: 7 साल के मासूम से दो लड़कों ने किया कुकर्म, रस्सी से बांधकर वारदात को दिया अंजाम

झारखंड के बोकारो के कसमार थाना क्षेत्र से महज एक किलोमीटर की दूरी पर मानवता को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक गांव में सात वर्षीय मासूम बालक के साथ दो लड़कों द्वारा अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने की लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है. इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है. पीड़ित बच्चे की मां द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले उसका बेटा गांव में आम चुनने गया था. इसी दौरान गांव के ही दो लड़कों ने उसे जबरन पकड़ लिया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर रस्सी से बांध दिया. इसके बाद आरोपियों ने मासूम के साथ क्रूरतापूर्वक अप्राकृतिक यौनाचार किया और किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई