उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु किया निर्देशित

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
प्रेस विज्ञप्ति 484/2026
14 जुलाई 2026

उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु किया निर्देशित

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने, घर पर तालाबंदी, लंबित भुगतान, नाली की सफाई एवं निर्माण, उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता, जमीन विवाद, अतिक्रमण से जमीन मुक्त कराने, बिजली बिल में सुधार, झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र निर्गत करने, दिव्यांगजन को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाने, पारिवारिक विवाद, ई-ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा सहायता से संबंधित आवेदन व अन्य सामाजिक व व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने सभी आवेदनों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों का त्वरित, निष्पक्ष एवं नियमसम्मत निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है तथा प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए।

उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों का समाधान तत्काल संभव है, उनका मौके पर ही निस्तारण किया जाए तथा अन्य मामलों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

#Team PRD (East Singhbhum)

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।