East Singhbhum
JAMSHEDPUR
JHARKHAND
वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम जिला के द्वारा गालूडीह थाना एवं घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक घाटशिला एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, घाटशिला उपस्थित रहे।
इस दौरान थाना क्षेत्र के दागी, गुंडा एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने एवं थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध जुआ, लॉटरी, ड्रग्स, अवैध बालू के व्यापार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। साथ ही रात्रि के समय नेशनल हाईवे एवं अंदरूनी क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया गया।







