प्रेस विज्ञप्ति
सामाजिक संस्था “यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत)” ने बुजुर्ग महिला को दिलाया वृद्धाश्रम में सुरक्षित आश्रय
जमशेदपुर। सामाजिक सरोकार एवं मानव सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय सामाजिक संस्था “यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत)” की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह के मानवीय प्रयास से एक जरूरतमंद बुजुर्ग महिला को सुरक्षित आश्रय एवं बेहतर देखभाल हेतु वृद्धाश्रम में स्थान दिलाया गया।
बुजुर्ग महिला की परिस्थितियों एवं देखभाल की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह ने संवेदनशीलता के साथ पहल की तथा आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा कर उन्हें वृद्धाश्रम में सुरक्षित रूप से आश्रय दिलाया। वृद्धाश्रम में अब उन्हें नियमित भोजन, सुरक्षित आवास, उचित देखभाल एवं सम्मानपूर्ण वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

इस अवसर पर श्रीमती रीना सिंह ने कहा, “हमारे समाज में कोई भी बुजुर्ग स्वयं को असहाय, उपेक्षित या अकेला महसूस न करे, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनकी सेवा एवं सम्मान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है।”
उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्था “यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत)”के सदस्यों ने अपने दायित्व व कर्तव्य बोध को हमेशा जागृत करते हुए जरूरतमंद, असहाय एवं वंचित लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रही है और भविष्य में भी मानव सेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ जारी रखेगी।
इस कार्यक्रम में श्रीमती रिंकी अग्रहरी,चिंटू सिंह समेत कई सदस्यगण उपस्थित थे





