जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
प्रेस विज्ञप्ति 470/2026
10 जुलाई 2026
समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित
उपायुक्त श्री राजीव रंजन के निर्देशानुसार समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। दबंगों द्वारा घर पर तालाबंदी, लंबित पेंशन भुगतान, वृद्धावस्था पेंशन, ग्राम सभा के अधिकारों की अवहेलना, मानदेय भुगतान, दाखिल-खारिज, दुकान आवंटन, शौचालय निर्माण समेत अन्य व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़े मामलों से संबंधित आवेदन एवं ज्ञापन प्राप्त हुए।

उप विकास आयुक्त ने उक्त सभी मामलों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, इसलिए सभी संबंधित विभाग अग्रसारित आवेदनों का गंभीरता से निष्पादन करें।
#Team PRD (East Singhbhum)





