ED ऑफिस पहुंचे पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित, पूछताछ शुरू
पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार को निर्धारित समय पर रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंच गये हैं। ईडी ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव को भी सात जुलाई को इसी मामले में पूछताछ के लिए तलब किया गया है।







