मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत पूर्व मुख्यमंत्री एवं जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक को गणना प्रपत्र वितरित एवं प्राप्त किए गए

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
प्रेस विज्ञप्ति 442/2026
04 जुलाई 2026

मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत पूर्व मुख्यमंत्री एवं जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक को गणना प्रपत्र वितरित एवं प्राप्त किए गए

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास एवं माननीय विधायक, जमशेदपुर पूर्वी श्रीमती पूर्णिमा साहू को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) उपलब्ध कराते हुए माननीय जनप्रतिनिधियों से विधिवत भरा हुआ गणना प्रपत्र भी प्राप्त किया गया। इस मौके पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-48, जमशेदपुर पूर्वी के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO)-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम श्री अर्नव मिश्रा तथा सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) मौजूद रहे।

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि वे समय पर गणना प्रपत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों सहित बूथ स्तरीय पदाधिकारी (BLO) को उपलब्ध कराएं ताकि मतदाता सूची अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाई जा सके। जिला प्रशासन का सभी मतदाताओं से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा समयबद्ध रूप से सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील है।

#Team PRD (East Singhbhum)

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित