जेम्को उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी में प्लास्टिक मुक्त परिसर का संकल्प, बच्चों ने बनाए पोस्टर
जमशेदपुर, 3 जुलाई 2026: उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी जेम्को आज़ाद बस्ती में आज ‘अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस’ पर जागरूकता आयोजित किया गए।
इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्लास्टिक का उपयोग कम करने और पर्यावरण को बचाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस दौरान बच्चों ने प्लास्टिक के खतरों को दर्शाते हुए कई सुंदर पोस्टर भी बनाए।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। उन्होंने बच्चों के इस प्रयास की सराहना की और सभी से अपने घर-आंगन को भी प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील की।
मौके पर शिक्षक राकेश कुमार सिंह, विद्यालय प्रबंधन समिति प्रतिनिधि सदस्य करनदीप सिंह, बाल संसद की प्रधानमंत्री नंदिनी कुमारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
सभी ने मिलकर विद्यालय और समाज को प्लास्टिक मुक्त बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।





