जमशेदपुर बंद के विरोध में उतरी झामुमो, भाजपा पर लगाया राजनीतिक लाभ लेने का आरोप

जमशेदपुर बंद के विरोध में उतरी झामुमो, भाजपा पर लगाया राजनीतिक लाभ लेने का आरोप
जमशेदपुर : शहर में हुए चर्चित हिमांशु हत्याकांड के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद का झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विरोध किया है। झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने भाजपा के बंद को राजनीतिक नौटंकी बताते हुए कहा कि यह बंद जनता के हित में नहीं, बल्कि राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से बुलाया गया है।

पलटन मुर्मू ने कहा कि हिमांशु हत्याकांड को लेकर राज्य सरकार पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन स्वयं मामले पर नजर बनाए हुए हैं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद सरकार ने जिले के एसपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका तबादला कर दिया है, जिससे स्पष्ट है कि सरकार किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं कर रही।
झामुमो नेता ने कहा कि जब सरकार और पुलिस प्रशासन अपराधियों पर लगातार कार्रवाई कर रहे हैं, तब भाजपा द्वारा बंद बुलाना केवल राजनीतिक माहौल बनाने और जनता को भ्रमित करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि झामुमो इस बंद का विरोध करती है और जनता से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील करती है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई