गिरती कानून व्यवस्था एवं बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा बर्मामाइंस मंडल ने निकाला मशाल जुलूस, कल जमशेदपुर बंद का किया आह्वान
जमशेदपुर में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध, लूट एवं आपराधिक घटनाओं के विरोध में भाजपा बर्मामाइंस मंडल के अध्यक्ष श्री रितेश झा के नेतृत्व में बर्मामाइंस बाजार में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस के माध्यम से आम जनता को बढ़ते अपराध के प्रति जागरूक करते हुए 03 जुलाई 2026 को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर सभी दुकानदारों, व्यापारियों, ऑटो चालकों एवं आम नागरिकों से अपील की गई कि वे अपनी दुकानें एवं प्रतिष्ठान बंद रखकर जनहित में आयोजित इस बंद का समर्थन करें तथा शहर में बेहतर कानून व्यवस्था और सुरक्षित वातावरण की मांग को बुलंद करें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री रामबाबू तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री कुलवंत सिंह बंटी, भाजपा के वरिष्ठ सिख नेता एवं समश्री सतवीर सिंह सोमू, मंडल महामंत्री जोगिंदर सिंह सोनू, सौरभ श्रीवास्तव, वर्मा कंसारी, राम मादी, धर्म नाग, मंडल उपाध्यक्ष राकेश चौधरी, राममूर्ति सिंह, पवन नाग,लक्ष्मीकांत तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रविजेंट सिंह, कैलाशपति मिश्र, मधु तांती, कपूरा सुंडी, हीरा देवी, महालक्ष्मी देवी, निरमा देवी, जयशंकर जी, मुकेश अग्रवाल, मिलन कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय जागरूक नागरिक उपस्थित रहे।
भाजपा बर्मामाइंस मंडल ने कहा कि यदि अपराध पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया और कानून व्यवस्था में शीघ्र सुधार नहीं हुआ, तो लोकतांत्रिक तरीके से जनहित में आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।





