राँची :एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पूरे जिले में एक व्यापक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया

राँची :एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पूरे जिले में एक व्यापक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया

▪️ एसएसपी की सख्त चेतावनी -रात के समय सड़कों या चौक-चौराहों पर बेवजह मजमा लगाने या अड्डेबाजी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

राँची में अपराध पर लगाम लगाने और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए राँची पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है.

बुधवार की देर रात रांची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पूरे जिले में एक व्यापक एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक, पुलिस ने एक साथ मोर्चा संभाला और देर रात तक सड़कों पर मुस्तैद रही.एसएसपी के निर्देश पर बुधवार रात अचानक राजधानी के तमाम थाना क्षेत्रों की पुलिस सड़कों पर उतर आई. शहर में प्रवेश करने वाले सभी मुख्य द्वारों (एंट्री पॉइंट्स) के साथ-साथ शहर के भीतर विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों पर भारी बैरिकेडिंग की गई थी. चेकिंग के दौरान पुलिस ने रात में आने-जाने वाले हर छोटे-बड़े वाहनों की सघन तलाशी ली.दोपहिया और चार पहिया वाहनों के डिक्की और कागजातों की जांच की. संदिग्ध रूप से घूम रहे

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई