रांची में शराब फैक्टरी में छापा आरजेडी के पूर्व एमएलसी गिरफ्तार

रांची: आरजेडी के पूर्व एमएलसी सुबोध राय को अवैध शराब बनाने के आरोप में रांची पुलिस ने गिरफ्तार है. उत्पाद विभाग की छापेमारी के दौरान पूर्व एमएलसी की फैक्ट्री से अवैध शराब जब्त किया था. जिसके बाद उन्हें बुधवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया गया .

रांची के ओरमांझी स्थित तरंगनी लिकर्स प्राइवेट लिमिटेड में पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 303 पेटी विदेशी शराब जब्त किया है. कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री के मालिक राजद नेता और पूर्व एमएलसी सुबोध राय, उनके चालक देवेंद्र भगत और कर्मचारी रविकांत राय को गिरफ्तार किया गया है. ओरमांझी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने तीनों के गिरफ्तारी की पुष्टि की है.

उत्पाद विभाग के अफसरों से मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी सहायक उत्पाद आयुक्त उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में शुरू की गई थी. टीम ने फैक्ट्री के गोदामों और उत्पादन क्षेत्र से बड़ी मात्रा में संदिग्ध शराब, पैकेजिंग सामग्री और फर्जी लेबल बरामद किए. बरामद माल पर नामी ब्रांडों के नकली लेबल लगाकर उसे सस्ते दाम पर बाजार में उतारा जा रहा था. जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो सकता था.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई