जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग पूर्वी सिंहभूम के दिशानिर्देश पर गीता थियेटर जमशेदपुर ने कल्याण फाउंडेशन के लिए आयोजित किया नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान तहत नुक्कड नाटको का मंचन – “नशा करे नाश

जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग पूर्वी सिंहभूम के दिशानिर्देश पर गीता थियेटर जमशेदपुर ने कल्याण फाउंडेशन के लिए आयोजित किया नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान तहत नुक्कड नाटको का मंचन – “नशा करे नाश”

जमशेदपुर, 01 जुलाई 2026: जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, पूर्वी सिंहभूम के दिशानिर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर में नशा मुक्ति जन जागरूकता महाभियान के तहत एक विशाल जन जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत कल्याण फाउंडेशन के लिए गीता थियेटर, जमशेदपुर (Gita Theatre Jamshedpur) की नाट्य कला दल जिला प्रशासन के आदेशानुसार पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जिला के पंचायत एवं ग्रामीण इलाको मे जाकर मुखिया, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य एवं अगनबाडी सेविका दीदी की उपस्थिति मे नशा मुक्ति जागरूक संदेश वाला नशा करे नाश नामक नुक्कड नाटक की प्रस्तुति करते है ।

नशा करे नाश” एक अत्यंत प्रभावशाली और संदेशपरक नुक्कड़ नाटक है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में बढ़ती नशे की लत के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है। यह नुक्कड नाटक युवाओ को ध्यान मे रखकर शहर के युवा रंगकर्मी प्रेम दीक्षित ने लिखा है नाटक के भावुक दृश्य सीधे दर्शकों के दिलों को छूते है और उन्हें सोचने पर मजबूर करता है।
नाटक के माध्यम से कलाकारों ने निम्नलिखित महत्वपूर्ण पहलुओं को उपस्थित दर्शकों के सामने रखते:-
* शारीरिक और मानसिक पतन: नशा किस तरह इंसान की सोचने-समझने की शक्ति को खत्म कर देता है।

* आर्थिक तबाही: नशे की लत के कारण कर्ज के जाल में फंसना और हंसते-खेलते परिवार का सड़क पर आ जाना।

* अपराध में बढ़ोतरी: नशे की लत को पूरा करने के लिए युवाओं का चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होना।

* सामाजिक बहिष्कार: समाज में नशेड़ी व्यक्ति और उसके परिवार को मिलने वाली जिल्लत और उपेक्षा।

संवाद,समाज सुधार के लिए सामूहिक शपथ-
नुक्कड़ नाटक के समापन के बाद कला दल प्रमुख गीता कुमारी उपस्थित दर्शकों से संवाद के माध्यम से नशा मुक्ति के साथ-साथ डायन कुप्रथा, आकाशीय व्रजपात एवं राज्य सरकार अन्य कल्याणकारी योजना के बारे बताते हुए नशीले पदार्थ (जैसे- शराब, सिगरेट, ड्रग्स, गुटखा आदि) का सेवन ना करने एवं नशा मुक्त जिला बनाने हेतु सामूहिक शपथ ग्रहण करवाती है।

नशा करे नाश मे कलाकार की भुमिका –
नुक्कड़ नाटक मे कलाकार भावुक दृश्य के साथ-साथ उपस्थित दर्शको के मनोरंजन हेतु हंसी-मजाक भी करते है नाटक के आरंभ मे कलाकार गीत-संगीत से लोगो को आमंत्रित करते है नाटक मे नशीले पदार्थ विक्रेता की भूमिका मे संदीप, मजबूर मां की भुमिका मे ममता कुमारी, पत्नी की गंगा मंडल, चोर शराबी मे आयुष सिंह, शराबी आधुनिक युवा मे तम्मना- खुशी, सड़क दुर दुर्घटना के बाद परिवार को सूचना देने वाला करण और संदेशवायिका डाक्टर की रूप में गीता कुमारी ने भूमिका निभाई।
समापन के बाद कला दल प्रमुख गीता कुमारी उपस्थित दर्शकों से संवाद के माध्यम से नशा मुक्ति के साथ-साथ डायन कुप्रथा, आकाशीय व्रजपात एवं राज्य सरकार अन्य कल्याणकारी योजना के बारे बताते हुए नशीले पदार्थ (जैसे- शराब, सिगरेट, ड्रग्स, गुटखा आदि) का सेवन ना करने एवं नशा मुक्त जिला बनाने हेतु सामूहिक शपथ ग्रहण करवाती है।
इन सफल आयोजन में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, कल्याण फाउंडेशन के सदस्यों, गीता थियेटर के कलाकारों और जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला के प्रबुद्ध नागरिकों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

जिला सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग पूर्वी सिंहभूम के दिशानिर्देश पर गीता थियेटर जमशेदपुर ने कल्याण फाउंडेशन के लिए आयोजित किया नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान तहत नुक्कड नाटको का मंचन – “नशा करे नाश