रांची मंडल में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, साइबर ठगी के प्रति किया गया जागरूक

रांची मंडल में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, साइबर ठगी के प्रति किया गया जागरूक

हटिया डीआरएम कार्यालय में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिला सम्मान,

रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल द्वारा मंगलवार को हटिया स्थित डीआरएम कार्यालय सभागार में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लंबे समय तक रेलवे की सेवा देने वाले कर्मचारियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। अधिकारियों ने उनके समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की।समारोह के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति-चिह्न एवं सम्मान प्रदान किए गए। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे के विकास और यात्रियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में इन कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके अनुभव और कार्यनिष्ठा से वर्तमान कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिलती रहेगी।कार्यक्रम में साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए साइबर सुरक्षा पर विशेष जागरूकता सत्र का भी आयोजन किया गया। अधिकारियों ने बैंक खाते, एटीएम, ओटीपी, यूपीआई एवं सोशल मीडिया से जुड़े साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करें तथा किसी संदिग्ध कॉल, लिंक या संदेश पर बिना सत्यापन के कार्रवाई न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल संबंधित बैंक एवं साइबर हेल्पलाइन पर सूचना देने की सलाह दी गई।इस अवसर पर अतिरिक्त मंडल रेल प्रबंधक हेमराज मीणा ,असिस्टेंट पर्सनल ऑफिसर (एपीओ) सहित रांची मंडल के कई वरिष्ठ रेलवे अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त रेलकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Comment