पोटका में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 32,477 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

पोटका में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 32,477 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

 

पोटका: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को पोटका प्रखंड में 0 से 5 वर्ष तक के 32,477 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए प्रखंड के 263 बूथों पर बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जा रही है। वहीं, अभियान के दौरान छूटे हुए बच्चों को 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर दवा पिलाएगी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रजनी महाकुड़ ने बताया कि अभियान का उद्देश्य एक भी बच्चे को पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहने देना है। अभियान का शुभारंभ हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने कुम्हारपाड़ा आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया। उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी पात्र बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं, ताकि पोलियो मुक्त भारत का संकल्प मजबूत हो सके।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई