निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा ने किया गौ सेवा कार्य

निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा ने किया गौ सेवा कार्य

चाईबासा: मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा की ओर से निर्जला एकादशी के अवसर पर 25 जून 2026 को गौशाला में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए शाखा के सदस्यों ने गौशाला में सेवा कर रहे लोगों और वहां मौजूद छोटे बच्चों के बीच सहायता सामग्री का वितरण किया।

इस दौरान लोगों के बीच टाटा ग्लूकोस, बिस्किट, बच्चियों के लिए हेयर क्लिप आदि सामग्री बांटी गई। वहीं गौ माता के लिए गुड़ और चोकर भी उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष चंदा अग्रवाल, सचिव रिंकी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष खुशबू दोदराजका, कार्यक्रम संयोजिका पूनम खिरवाल, सुनीता अग्रवाल, पूजा बगड़िया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने सेवा कार्य में अपना सहयोग दिया।

शाखा की ओर से बताया गया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर सेवा कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों और गौ सेवा का प्रयास किया गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई