परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा स्कूल के बाल _ बाटिका में नौनिहालों का नामांकन में आदिवासी बच्चों को नहीं मिली जगह, तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट के आहार घुटू में आयोजित बैठक में ग्राम प्रधान व अभिभावक संघ ने किया जोर_ दार विरोध_ प्रदर्शन, जनरल, ओबी सी, एस टी , एस सी कोटा के आधार पर हो बच्चों का नामांकन/ बाघराय मार्डी
जादूगोड़ा : यूसिल द्वारा संचालित कंपनी स्कूल परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में बाल बाटिक 01 में नामांकन के साथ ही विरोध तेज हो गया। जिसकी शुरुआत कंपनी की तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से सटे आदिवासी बहुल गांव आहार घुटू में अभिभावक संघ व ग्राम प्रधानों को बैठक में विरोध प्रदर्शन कर अभिभावक संघ ने अपनी मंशा जाहिर कर दी।बैठक की अध्यक्षता झामुमो नेता बाघ राय मार्डी ने की। यहाँ बताते चले कि यूसिल की केंद्रीय विधालय की बाल _ बाटिक 01 में नामांकन को लेकर 45 अभिभावकों ने आवेदन डाला था लेकिन लौटरी सिस्टम से होने वाले बच्चों के नामांकन में 0 _ 1 किलोमीटर में रहने वाले 22 आवेदनों का चयन कर लौटरी के आधार पर आठ बच्चों का बाल _ बाटिका 01 में नामांकन स्वीकृति स्कूल प्रबंधन ने दी

व अन्य 23 बच्चों को नामांकन प्रक्रिया से बाहर किए जाने से अभिभावक संघ भड़क उठा है व स्कूल प्रबंधन को नामांकन सिस्टम का विरोध जता रहे हैं।अभिभावक संघ के साथ खड़े झामुमो नेता बाघ राय मार्डी कहते है कि अगली बार बाल _ वाटिका 02 , बाल वाटिका 03। व कक्षा वन में लौटरी के मार्फत बच्चों का नामांकन नहीं होने दिया जाएगा। झामुमो नेता बाघ राय मार्डी कहते हैं कि जमीन विस्थापितों की गई है उनके ही बच्चों का नामांकन में अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा है कि स्कूल प्रबंधन 0_ 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले यूसिल के विस्थापित _ प्रभावित गांव मसलन जादूगोड़ा भाटीन, रूआम माटी गोंडा, मेचुआ, टिलाई टॉड, कुलामारा के बच्चों को लौटरी में शामिल किया जाएं व एस टी, एस सी , ओ बी सी व जनरल कोटा अलग _ अलग कर स्कूली बच्चों को बाल _ वाटिका 01 से कक्षा पहली तक कोटा निर्धारित कर बच्चों का नामांकन लिया जाए अन्यथा आगे बच्चों का नामांकन मनमानी ढंग से चलने नहीं दी जाएगी। आने वाले दिनों में स्कूल प्रबंधन ने सुधार नहीं किया तो यूसिल व स्कूल प्रबंधन का जमकर विरोध होगा।जिसकी जिम्मेदारी यूसिल प्रबंधन की होगी।






