जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत बसंत टॉकीज के समीप उस समय अफरा तफरी मच गयी, जब एक नशेड़ी युवक ने दुकान में सामान खरीद रहे एक ग्राहक पर नुकीला पत्थर से हमला कर घायल कर दिया. घायल शत्रुघ्न गोप ने बताया कि वह मांनगो टैंक रोड का रहने वाला है.वह साकची बाजार खरीदारी करने आया था इसी दौरान नाश्ता करने के लिए वह चना दुकान में रुका था

इसी बीच एक युवक पहुंचा और जबरन मेरे से पैसे देने की मांग करने लगा, जब उसने इनकार कर दिया तो टाइल्स जैसा नुकीला पत्थर से हमला कर दिया जिसमें हाथ पैर गर्दन और अन्य हिस्सों में चोट लगी है. इधर चौक में खड़ी पुलिस को जैसी जानकारी हुयी बीच बचाव कर उसे हिरासत में लिया. स्थानीय लोगों कहना है कि हमला करने वाला युवक नशेड़ी है और आए दिन किसी न किसी पर हमला करते रहता है.वहीं हमला करने वाला युवक ने अपना नाम बान्दर पात्रों बताया और वह देव नगर का रहने वाला है.फिलहाल पुलिस उसे हिरासत में लेकर आगे कार्रवाई के लिए थाना ले गई है.






