सीएम हेमंत सोरेन ने शिरडी साईं बाबा के किए दर्शन, लोगों की सेवा करने का मांगा आशीर्वाद

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महाराष्ट्र प्रवास पर हैं. इस दौरान उन्होंने शिरडी में साईं बाबा के दर्शन किए. दर्शन करने के बाद मीडिया से बात की. मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक जगहों पर जाने से मन को शांति मिलती है. इसके साथ ही मुश्किलों से लड़ने की हिम्मत मिलती है और जिंदगी में कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है।

दर्शन के बाद साईं बाबा संस्थान के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर गोरक्ष गाडिलकर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शॉल और साईं बाबा की मूर्ति देकर सम्मानित किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश-विदेश से लाखों भक्त हर दिन शिरडी साईं बाबा के दर्शन के लिए आते हैं. साईं बाबा की बातों और विचारों में इतनी ताकत है कि आज भी यह आम आदमी को अपनी ओर खींचती है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वे पहले भी शिरडी में साईं बाबा के दर्शन किए हैं. हालांकि शिरडी आने वाले लोगों की संख्या कम हो गई है. लेकिन झारखंड राज्य में साईं बाबा के कई मंदिर हैं. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि वे प्रदेश में शाईं बाबा मंदिर में दर्शन करने जाते रहते हैं. उन्होंने कहा कि साईं बाबा के आशीर्वाद से ही हम सभी लोगों की सेवा के लिए काम कर रहे हैं.

Leave a Comment