राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जताया हर्ष, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा- कांग्रेस-झामुमो गठबंधन की गांठें हुई ढ़ीली

राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जताया हर्ष, जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा- कांग्रेस-झामुमो गठबंधन की गांठें हुई ढ़ीली

जमशेदपुर। झारखंड से राज्यसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी की जीत पर भारतीय जनता पार्टी में उत्साह का माहौल है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने इस जीत को झारखंड के विकास, राज्यहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की विजय बताते हुए परिमल नाथवानी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि परिमल नाथवानी की जीत झारखंड के जनता की उम्मीद, राज्य के विकास और सकारात्मक राजनीति की जीत है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव के परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो-कांग्रेस- राजद गठबंधन के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं है। अंकगणितीय बहुमत होने के बावजूद गठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार की हार इस बात का संकेत है कि महागठबंधन की गांठे खुलकर बिखर गई है और देश अब कांग्रेस-मुक्त भारत की ओर बढ़ चला है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने विश्वास व्यक्त किया कि परिमल नाथवानी का अनुभव, दूरदर्शी सोच और झारखंड की माटी और यहां के लोगों से उनका जुड़ाव उच्च सदन में राज्य के हितों को मजबूती से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

भवदीय,
प्रेम झा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई