देवघर को मिली नयी नगर आयुक्त , झारखंड कैडर 2022 बैच की युवा आईएएस अधिकारी सुलोचना मीणा अब देवघर नगर निगम की संभालेंगी कमान

देवघर को मिली नयी नगर आयुक्त , झारखंड कैडर 2022 बैच की युवा आईएएस अधिकारी सुलोचना मीणा अब देवघर नगर निगम की संभालेंगी कमान

देवघर : राजस्थान के सवाई माधोपुर की रहने वाली सुलोचना मीणा ने वर्ष 2022 में अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर अखिल भारतीय स्तर पर 415वीं रैंक हासिल की थी। महज 22 साल की उम्र में आईएएस बनने वाली सुलोचना देश की युवा महिला अधिकारियों में शामिल हैं।
देवघर आने से पहले वह मेदिनीनगर सदर में एसडीओ के पद पर कार्यरत थीं। अपनी प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के फैसलों के कारण उन्होंने अलग पहचान बनाई।


नगर आयुक्त के रूप में सुलोचना मीणा ने कहा है कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करना, जलजमाव की समस्या दूर करना, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में सुधार और अतिक्रमण हटाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
इसके अलावा आगामी श्रावणी मेला 2026 को देखते हुए टेंट सिटी, पार्किंग, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विशेष तैयारी की जाएगी।
युवा सोच और नई ऊर्जा के साथ सुलोचना मीणा ने देवघर नगर निगम की जिम्मेदारी संभाल ली है। अब देखना होगा कि उनकी अगुवाई में बाबा नगरी के विकास को कितनी नई गति मिलती है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई