जिला महिला कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार, महिला सशक्तिकरण, मतदाता जागरूकता अभियान एवं महिलाओं के अधिकारों को लेकर व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई – रमा खलको

पूर्वी सिंहभूम जिला महिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय
जिला महिला कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार, महिला सशक्तिकरण, मतदाता जागरूकता अभियान एवं महिलाओं के अधिकारों को लेकर व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई – रमा खलको

पूर्वी सिंहभूम जिला महिला कांग्रेस कमिटी की जिला स्तरीय बैठक जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती नलिनी सिन्हा की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय, बिष्टुपुर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रमा खलको उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह शामिल हुए। वहीं सम्मानित अतिथियों के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे, रामवतार प्रसाद, अवधेश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष, राजकिशोर यादव, उपाध्यक्ष समंता कुमार, राकेश तिवारी, रामलाल प्रसाद, संजय यादव, गुरदीप सिंह सोहल एवं कौशल प्रधान उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रमा खलको ने कहा कि महिला कांग्रेस की जिला, प्रखंड, मंडल एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता सर्वप्रथम विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची का गंभीरता से अध्ययन करें तथा जो वास्तविक और पात्र मतदाता हैं, उनका नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस के संगठन का विस्तार प्रखंड, मंडल एवं पंचायत स्तर तक सशक्त रूप से किया जाए ताकि महिलाओं की भागीदारी संगठन और समाज दोनों में बढ़ सके।
उन्होंने केंद्र सरकार से महिलाओं को सभी स्तरों पर आरक्षण प्रदान करने की मांग करते हुए कहा कि महिला आरक्षण को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए महिला कांग्रेस को व्यापक जनजागरण अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को लेकर एक सशक्त आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया।


विशिष्ट अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा महिला कांग्रेस को जिला, प्रखंड, मंडल एवं पंचायत स्तर पर हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है और कांग्रेस पार्टी अधिक से अधिक महिलाओं को नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने तथा उन्हें जनप्रतिनिधि बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और संगठन महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करेगा।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद बिहारी दुबे, रामाश्रय प्रसाद एवं अवधेश सिंह, राजकिशोर प्रसाद ने अपने विचार रखते हुए कहा कि महिला कांग्रेस को जनहित एवं महिला अधिकारों के मुद्दों पर जिले में सशक्त आंदोलन चलाना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि महिला कांग्रेस द्वारा चलाए जाने वाले प्रत्येक संघर्ष और अभियान में वरिष्ठ नेतृत्व का पूरा सहयोग एवं समर्थन मिलेगा।
बैठक में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष श्रीमती सुंदरी तिर्की, वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेता श्रीमती देवी सिंह, श्रीमती शिखा चौधरी एवं श्रीमती उषा सिंह भी सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इसके अलावा शबाना परवीन, सुनीता मिश्रा, सीमा मोहंती, गुड्डी देवी, कंचन मिश्रा, लखबीर कौर, कल्पना सेन, सोनी कुमारी, संतोषी कुमारी, गीता सिंह, प्रभावती देवी, सुनीता तिर्की सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
बैठक के अंत में संगठन विस्तार, महिला सशक्तिकरण, मतदाता जागरूकता अभियान तथा महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

भवदीय
नलिनी सिंह
अध्यक्ष
महिला कांग्रेस

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई