जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
प्रेस विज्ञप्ति 401/2026
15 जून 2026

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने नशा मुक्ति जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी, कहा- नशे से दूरी ही सुरक्षित और स्वस्थ समाज के लिए जरूरी

नशापान के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के निर्देशानुसार 10 जून से 25 जून तक विशेष नशा मुक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में समाहरणालय परिसर से उपायुक्त श्री राजीव रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से नशा मुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों, शहरी क्षेत्रों, विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भ्रमण कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगी तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।


इस अवसर पर उपायुक्त ने युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक सोच, शिक्षा, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान किया।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के विरुद्ध जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। समाज के सभी वर्गों को इस अभियान से जुड़कर नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और नशामुक्त वातावरण के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
अभियान के दौरान जागरूकता रथ के माध्यम से प्रचार सामग्री, ऑडियो संदेश, नुक्कड़ कार्यक्रम एवं अन्य जनसंपर्क गतिविधियों के जरिए आमजनों को नशे से होने वाली सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी हानियों की जानकारी दी जाएगी तथा नशामुक्त जीवन के लाभों से अवगत कराया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अपील है कि नशा मुक्ति अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में सहयोग करें।

#Team PRD (East Singhbhum)

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

सोमवार को रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह की अध्यक्षता में केबुल टाउन स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उपस्थित रहे।