मुरी- पंच परगना सुंडी संघ रांची ने संगठन की सक्रियता एवं जागरूकता को लेकर अभियान की शुरूआत दिनांक 14 जून दिन रविवार को राहें प्रखंड सिल्ली थाना के सोसो, लाघुप एवं बसंतपुर गांव से की है। संघ के सचिव उपेन्द्र कुमार साहु एवं उपाध्यक्ष मनोज कुमार साहु ने बताया कि सर्व प्रथम पूर्वाह्न 11 बजे सोसो गांव का दौरा कर वहां के वरिष्ठ समाजसेवि मिलन साहु जी की अध्यक्षता में सुंडी शौंडिक ग्रामीणों के जुटान एवं बसंतपुर में श्रीधर साहु जी की अध्यक्षता में सुंडी शौंडिक समाज की बैठक आयोजित कर बंसिया, लघुप,सोसो एवं बसंतपुर चारों गांव को एक मंच एक छतरी और एक विचार को पालन कर जल्द ही सभी गांवों को लेकर एक संगम बैठक आयोजित किया जाएगा।






