पोटका प्रखंड के ग्वाल काटा पंचायत में सौर्य ऊर्जा आधारित सिंचाई डीप बोरिंग देने की ग्रामीणों ने उठाई मांग , पंचायत समिति सदस्य सीता राम हांसदा ने उपायुक्त को लिखा पत्र
जादूगोड़ा :पोटका प्रखंड के ग्वाल काटा पंचायत में सौर् ऊर्जा आधारित सिंचाई डीप बोरिंग देने की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्य सीता राम हांसदा ने उपायुक्त से मुलाकात कर पोटका प्रखंड के उन्होंने कहा है कि ग्वाल काटा पंचायत में सिंचाई की कोई सुविधा नहीं है। 90 प्रतिशत किसान इंद्र देवता के भरोसे है। जबकि उनकी जीविका पूरी तरह कृषि पर आश्रित है। पत्र में आगे कहा कि यहाँ के कृषक की आमदनी सीमित है लेकिन भूमि उपजाऊ है।
सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई डीप बोरिंग पोटका प्रखंड के ग्वाल काटा पंचायत में किसानों को दी गई तो यहां साल में जहां तीन फसल होगी वही खेतो में धान लहलहा उठेगे। बहरहाल देखना यह है कि जिले के उपायुक्त ग्वाल काटा के पंचायत समिति समिति सदस्य सीता राम हासदा की मांगो पर कितना गौर करती है यह देखने वाली बात होगी,जिस पर ग्रामीणों की निगाहे टिकी हुई है।






