यूट्यूबर विनोद सिंह के खिलाफ होटल ग्रैंड की ओनर करेंगी केस, सारे आरोपों को बताया फर्जी

यूट्यूबर विनोद सिंह के खिलाफ होटल ग्रैंड की ओनर करेंगी केस, सारे आरोपों को बताया फर्जी

जमशेदपुर: युट्युबर विनोद सिंह के खिलाफ होटल ग्रैंड की ओनर शबनम सिंह केस करेंगी। उनका कहना है कि विनोद सिंह ने उन पर जो भी घटिया आरोप लगाते हुए यूट्यूब पर वीडियो अपलोड किया है। वह पूरी तरह बेबुनियाद और फर्जी है। उससे उनकी प्रतिष्ठा को धक्का लगा है। होटल ग्रैंड की ओनर शबनम सिंह ने शुक्रवार को होटल ग्रांड में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर यह जानकारी दी है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शबनम सिंह के साथ उनके पति संजय सिंह भी थे।

होटल ग्रैंड की ओनर शबनम सिंह ने बताया कि साकची के काशीडीह स्थित मोहन कंप्लेक्स कब्जा करने का जो आरोप लगाया गया है, वह अपार्टमेंट उन्होंने खरीदा था। इसका सेल डीड उनके पास है। शबनम सिंह ने बताया कि यह अपार्टमेंट साल 2003 और साल 2005 में सौरेंद्र मोहन बनर्जी और ज्योतिका बनर्जी से खरीदा था।

इसकी रजिस्ट्री भी कराई गई थी। शबनम सिंह ने बताया कि यूट्यूबर विनोद सिंह 4 अप्रैल साल 2022 को उनके होटल ग्रांड में आए थे और खुद को tahlaka.com का पत्रकार बताया था। बाद में उन्होंने कहा कि आपको अगर होटल चलाना है तो 12 लाख रुपए दीजिए।

तब उनके साथ चार लोग अमिताभ वर्मा, अविनाश, इंद्रजीत भुल्लर और अदिति थीं। इनका पूरा गैंग चलता है। 12 लाख रुपए देने से मना करने पर इन्होंने होटल को बदनाम करने के लिए होटल में वैश्यावृत्ति का अनाप-शनाप आरोप लगाते हुए यूट्यूब पर वीडियो अपलोड किया था।

इसके बाद 12 मई साल 2023 को शबनम सिंह ने यूट्यूबर विनोद सिंह के खिलाफ केस भी किया था। यह केस अभी चल रहा है। शबनम सिंह ने बताया कि विनोद सिंह के खिलाफ कोर्ट में मानहानि का दो केस चल रहा है। विनोद सिंह पर दूसरा केस नंबर 228/23 भी किया गया है। जल्द ही संजय सिंह तीसरा केस भी करेंगे।

शबनम सिंह ने कहा कि विनोद सिंह कभी खुद को tahlaka.com का पत्रकार बताता है। कभी तक्षक पोस्ट, तो कभी स्पाई पोस्ट का। विनोद सिंह बहुरूपिया है।
संजय सिंह की पत्नी ने बताया कि उनके होटल पर जो अनाप-शनाप आरोप लगाए गए हैं। उससे उनकी प्रतिष्ठा को धक्का लगा है। वीडियो में आरोप लगाया गया है कि उनके होटल में वेश्यावृति होती है। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। अगर ऐसा होता तो पुलिस इस मामले में कार्रवाई करती। कभी उनके होटल में किसी तरह का आपत्तिजनक सामान या कुछ इस तरह की गतिविधि पुलिस की निगाह में कभी नहीं आई है।

शबनम सिंह ने बताया कि उनके होटल के दो रूम पर कांग्रेसी नेता शैलेंद्र सिंह चंदेल और एक महिला सुनैना ने ताला तोड़कर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि सुनैना यहां पहले रहती थी। वह लगभग 5 जून को दोनों रूम खाली कर चली गई थीं। इसके बाद होटल ग्रैंड के ओनर के पति संजय सिंह ने रूमों पर ताला लगा दिया था। लेकिन, बाद में कांग्रेसी नेता ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए साकची थाना से मिलकर उनका ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। इस मामले में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई है और जांच कर रूमों को खाली कराने की मांग की गई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई