डुमरिया:- जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश, जदयू जिला महासचिव बीरसिंह देवगाम ने ‘अबुआ सरकार’ की कार्यशैली पर उठाए सवाल।

डुमरिया:- जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश, जदयू जिला महासचिव बीरसिंह देवगाम ने ‘अबुआ सरकार’ की कार्यशैली पर उठाए सवाल।

डुमरिया (पूर्वी सिंहभूम):- डुमरिया प्रखंड के केंदुआ पंचायत अंतर्गत बोमरो गांव के होरगाड़ा चौक से बारुगोड़ा जाने वाली लगभग पांच किलोमीटर लंबी सड़क की स्थिति इन दिनों अत्यंत दयनीय हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं तथा नुकीले पत्थर निकल आने से आवागमन बेहद कठिन हो गया है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं और बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

मामले को लेकर हातू मुंडा अमर तापे की अध्यक्षता में एक ग्राम सभा बैठक बुलाए गई।
जिसमें जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम जिला महासचिव बीरसिंह देवगाम ने भाग लिया।

बैठक में जर्जर सड़क मामले को लेकर ग्रामिणों एवं जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम जिला महासचिव बीरसिंह देवगाम ने उपायुक्त पुर्वी सिहभूम को 23 जून को लिखित ज्ञापन सोपगें।
श्री देवगम ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है, जबकि सरकार इस गंभीर समस्या की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही है।

ग्रामीणों के अनुसार जर्जर सड़क के कारण एदेलबेडा, जोबराकोचा, कासीगोड़ा, लोछोनिया, ईचाकुटी और बारुगोड़ा गांवों के बीच संपर्क प्रभावित हो रहा है। वहीं एम्बुलेंस और दमकल जैसी आपातकालीन सेवाओं को भी क्षेत्र तक पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।

ग्रामीणों का छलका दर्द
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत की मांग को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जबकि अन्य दिनों में उड़ती धूल के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

जदयू नेता की चेतावनी
जदयू जिला महासचिव बीरसिंह देवगाम ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे ग्रामीणों के साथ लेकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई