रांचीः राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज है. निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस के नेता विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन कर रहे हैं. कांग्रेस नेताओं का मानना है कि चुनाव आयोग मध्य प्रदेश और झारखंड में अलग-अलग नीति अपना रही है.
नेताओं का कहना है कि जिस तरह से परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र में खामियां थी, उसे नजर अंदाज किया जा रहा है. उसे दूर करने के लिए समय दिया गया लेकिन मध्य प्रदेश में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन को रद्द कर दिया गया. यह अलग-अलग नीति नहीं चलेगी. इसके विरोध में अभी सड़क पर उतरे हैं. अगर नामांकन रद्द नहीं किया गया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा.
झारखंड विधानसभा के गेट नंबर 2 पर प्रदर्शन कर रहे नेताओं में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, राज्य सरकार के मंत्री डॉ इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की सहित कई बडे नेता मौजूद ह






