11 जून को राँची समेत छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

11 जून को राँची समेत छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी

राँची। झारखंड में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने 10 जून को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, कोडरमा और हजारीबाग को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं 11 जून को मौसम के और अधिक सक्रिय रहने की संभावना है। धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ और राॅंची जिलों में गर्जन के साथ वज्रपात तथा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार राॅंची और आसपास के क्षेत्रों में 10 व 11 जून को मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। 11 जून को तेज हवाओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। वहीं 12 और 13 जून को भी बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई