रांची में गैंगस्टर प्रिंस खान की दहशत, दो नामी कारोबारियों से मांगी करोड़ों की रंगदारी

रांची: राजधानी में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर दहशत फैलाने का काम जारी है. दो सप्ताह के भीतर आधा दर्जन से ज्यादा कारोबारियों से रंगदारी की डिमांड की गई है. ताजा मामला रांची का है. यहां एक बड़े ज्वेलर्स कारोबारी और एक बिल्डर से पांच-पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई है
झारखंड की राजधानी रांची के कारोबारी एक बार फिर अंडरवर्ल्ड के निशाने पर हैं. विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने शहर के दो बड़े कारोबारियों को धमकाकर पांच-पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है. निशाने पर आए लोगों में एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी कारोबारी और एक नामी बिल्डर शामिल हैं. रंगदारी नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है, जिससे कारोबारी जगत में दहशत का माहौल बना हुआ है.
कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान रांची में अपने गुर्गों की मदद से न सिर्फ होटल कारोबारियों को टारगेट कर रंगदारी की मांग कर रहा है, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहा है. ताजा मामले में रांची के पॉल ज्वेलर्स की संचालिका सुमन पॉल से पांच करोड़ की रंगदारी की मांग की गई है. रंगदारी की रकम नहीं देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है. मामले में सुमन पॉल ने लालपुर थाना में प्रिंस खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
रांची के लालपुर के रहने वाले बिल्डर उदय शंकर से कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान ने पांच करोड़ की रंगदारी मांगी है. इस संबंध में उदय शंकर ने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बिल्डर उदय शंकर ने पुलिस को बताया कि पांच जून की रात साढ़े दस बजे वह अपने घर पर थे. इसी दौरान एक अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर मैसेज आया. मैसेज भेजने वाले शख्स ने खुद को प्रिंस खान बताया और पांच करोड़ की रंगदारी की मांग की गई. राशि नहीं देने पर अंजाम भुगताने की धमकी भी दी गई है.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई