चिरिया के झामुमो नेता मनोहर झा ने की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

चिरिया के झामुमो नेता मनोहर झा ने की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

मनोहरपुर/चिरिया : चिरिया के झामुमो नेता एवं सेल के ठेकेदार मनोहर झा ने शनिवार रात अपने आवास में गमछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विगत लगभग नौ माह से काम नहीं मिलने के कारण वे मानसिक तनाव और अवसाद से गुजर रहे थे।
बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से मनोहर झा घर में अकेले रह रहे थे, जबकि उनके परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। रविवार सुबह करीब छह बजे घर के समीप रहने वाला एक युवक जब उन्हें देखने पहुंचा तो मनोहर झा को गमछे के सहारे लटका हुआ पाया। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय लोगों और पुलिस को दी गई।


सूचना मिलते ही चिड़िया ओपी प्रभारी वाहिद अंसारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मनोहर झा झामुमो के सक्रिय नेता होने के साथ-साथ सेल के ठेकेदार भी थे। उनकी असामयिक मृत्यु की खबर फैलते ही चिरिया तथा मनोहरपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं व्यावसायिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई