यूरेनियम मजदूर संघ का 16वां अधिवेशन संपन्न, मुकेश कुमार बने महामंत्री

यूरेनियम मजदूर संघ का 16वां अधिवेशन संपन्न, मुकेश कुमार बने महामंत्री
जादूगोड़ा: यूसिल की मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन यूरेनियम मजदूर संघ का 16वां अधिवेशन रविवार को जादूगोड़ा स्थित यूसिल कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। अधिवेशन के दौरान संगठन के आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
अधिवेशन में उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए यूनियन का पुनर्गठन किया गया। संगठन के अगले दो वर्षों के कार्यकाल हेतु मुकेश कुमार को महामंत्री चुना गया, जबकि आनंद महतो को यूनियन का अध्यक्ष बनाया गया।
इसके अलावा संगठन को मार्गदर्शन देने के लिए तीन संरक्षकों का भी चयन किया गया। मुरली मनोहर राव, चंद्रशेखर पंडित तथा बलराम यादव को यूनियन का संरक्षक मनोनीत किया गया।
अधिवेशन के दौरान श्रमिक हितों, कर्मचारियों की समस्याओं तथा यूसिल में कार्यरत मजदूरों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में यूनियन के पदाधिकारी, प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। अधिवेशन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई