भीषण गर्मी से राहत के लिए अशोक नैय्यर ने सहारा सिटी मानगो में कूलर दान किया
कॉलोनी निवासी अशोक नैय्यर सर ने भीषण गर्मी को देखते हुवे कॉलोनी के सहयोगी कर्मचारियों को ठंडा एवं शुद्ध पेयजल प्रदान कराने के लिये ₹24000/- का वोल्टास कम्पनी का कूलर और एक अक्वा गार्ड देने की घोषणा की थी। आज अशोक नैय्यर जी ने अपना कूलर कॉलोनी के सहायक कर्मचारियों को सौंपा। कॉलोनी में काम करने वाले गार्ड सफाई कर्मी गार्डेनर इलेक्ट्रिशियन प्लम्बर ड्राइवर एवं राहगीर अब ठंडा पानी पी सकेंगे। जहाँ एक बोतल पानी की कीमत 20 रुपया है। मगर इस सज्जन ब्यक्ति के सकारात्मक सोच कि बदौलत आम जनता को राहत मिलेगा। पूरे कॉलोनी की तरफ से अशोक नैय्यर जी एवं उनके परिवार का कॉलोनी के प्रतिनिधियों ने आभार ब्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह अंजनी कुमार राजेश कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।
इसके अलावा एक और गामा 723 निवासी बिस्वास जी ने सिक्युरिटी गार्ड को स्टैंड फैन डोनेट किये। इस तरह के नेक कार्य से कॉलोनी में अपनापन बढ़ता है।





