पूर्वी विधानसभा में स्वच्छ भारत अभियान को मिली गति, बागुनहातु में विधायक पूर्णिमा साहू ने जागरूकता सह डस्टबिन वितरण अभियान का किया शुभारंभ, 500 डस्टबिन का हुआ वितरण

पूर्वी विधानसभा में स्वच्छ भारत अभियान को मिली गति, बागुनहातु में विधायक पूर्णिमा साहू ने जागरूकता सह डस्टबिन वितरण अभियान का किया शुभारंभ, 500 डस्टबिन का हुआ वितरण

जमशेदपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने की दिशा में गुरुवार को बारीडीह क्षेत्र अंतर्गत बागुनहातु में जागरूकता एवं डस्टबिन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) द्वारा आयोजित इस अभियान के तहत क्षेत्र के लोगों के बीच 500 डस्टबिन वितरित किए गए। इस अभियान का शुभारंभ जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने किया। इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने घर-घर जाकर लोगों को दो-दो डस्टबिन भेंट किए और स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया।

विधायक पूर्णिमा साहू ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घरों से निकलने वाले सूखे कचरे को नीले डस्टबिन एवं गीले कचरे को हरे डस्टबिन में अलग-अलग एकत्रित करें। जमशेदपुर अक्षेस द्वारा प्रतिदिन कचरा संग्रहण वाहन के माध्यम से घर-घर से कचरे का उठाव किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अपील किया कि वे हर दिन वाहन में ही कचरा को दें और आसपास के नालियों, खाली स्थानों, सड़क किनारे कचरा फेंकने से बचें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि आने वाले दिनों में पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी घर-घर जाकर डस्टबिन वितरण अभियान चलाया जाएगा।

इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक, पूर्व मंडल अध्यक्ष जीवन साहू, कंचन दत्ता, पंकज प्रिय, राजेश रजक, मीरा झा, देबाशीष दत्ता, ओम पोद्दार, मनोज तिवारी, सतीश कुमार, विजय साहू, नीलम देवी, मिनी सिंह, प्रमिला साहू, रौशन झा, राकेश साहू समेत अन्य कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

भवदीय,
प्रेम झा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई