जुगसलाई पुलिस ने फायरिंग कर दहशत फैलाने का मामले में 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा गोली भी बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपियों में मो अरमानुद्दीन उर्फ पलटन, मो अरमान उर्फ राज बच्चा, जफर अली उर्फ मुर्गा राजू, मो आरिफ अंसारी और अमनदीप सिंह शामिल है. सभी जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और इनका पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है. सिटी एसपी ललित मीणा ने बुधवार को पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि दुकानदार पर गोली
अरमानुद्दीन उर्फ पलटन द्वारा चलाई गई थी. घटना में कुल 5 लोग शामिल थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. पुरानी रंजिश को लेकर अपराधियों द्वारा दुकानदार पर फायरिंग की गई थी.
जानकारी को ही 31 जुलाई को जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर रोड स्थित इम्तियाज जनरल स्टोर का बाहर अपराधियों ने फायरिंग की थी. इसमें दुकानदार बाल बाल बचे थे. दुकान मालिक के साथ मारपीट करने का अलावा अपराधियों ने दुकान में तोड़फोड़ भी की थी. दुकानदार को इम्तियाज ने इस मामले में जुगसलाई थाना में केस दर्ज कराया था. दुकानदार का आरोप था कि उधारी का पैसा मांगने पर अपराधियों द्वारा गोली चलाई गई थी.






