उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आम उत्पादों के विपणन एवं आम महोत्सव सह बागवानी मेला के आयोजन को लेकर हुई बैठक

जिला जनसंपर्क कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर
प्रेस विज्ञप्ति 371/2026
02 जून 2026

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आम उत्पादों के विपणन एवं आम महोत्सव सह बागवानी मेला के आयोजन को लेकर हुई बैठक

06 जून को जिला समाहरणालय परिसर में होगा आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में मनरेगा अंतर्गत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उत्पादित आम फलों के विपणन एवं आम महोत्सव सह बागवानी मेला के सफल आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुक किसानों द्वारा उत्पादित आम फलों के बेहतर विपणन एवं उचित मूल्य सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि किसान उत्पादक संगठनों (FPO), कैनोपी (CANOPY), अपना मार्ट एवं अन्य रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से किसानों द्वारा उत्पादित आम फलों की बिक्री सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को समन्वित प्रयास करते हुए विपणन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया।

बैठक में दिनांक 06 जून 2026 को जिला समाहरणालय परिसर में आम महोत्सव सह बागवानी मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह आयोजन जिले के आम उत्पादक किसानों, स्वयं सहायता समूहों, एफपीओ तथा बागवानी क्षेत्र से जुड़े हितधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। मेले के माध्यम से आम उत्पादों के प्रदर्शन, बिक्री तथा विपणन को बढ़ावा दिया जाएगा।

आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने हेतु सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं जिला प्रबंधक (जीविकोपार्जन) जेएसएलपीएस, सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (जेएसएलपीएस) सहित संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

#Team PRD (East Singhbhum)

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई