मानगो में पानी नहीं तो आंदोलन

मानगो में पानी नहीं तो आंदोलन

जेएनएसी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कार्यकर्ता मिलेंगे पदाधिकारियों से

सरयू राय की अध्यक्षता में बिष्टुपुर में प्रमुख कार्यकर्ताओं की सुबह और शाम में हुई बैठक

 

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की उपस्थिति में मंगलवार को सुबह और शाम में हुई बैठकों में यह तय किया गया कि मानगो के जिन इलाकों में पानी नहीं मिल रहा है, वहां अतिशीघ्र पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो जन आंदोलन किया जाएगा।

बिष्टुपुर स्थित विधायक आवास में प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में यह भी तय हुआ कि जेएनएसी क्षेत्र में जो समस्याएं हैं, उन्हें सूचीबद्ध किया जाए और एक शिष्टमंडल अधिकारियों से मिल कर इनका समाधान करवाए। अगर इससे समस्या का समाधान नहीं होता तो आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में मानगो नगर निगम की कार्यशैली पर कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि साफ सफाई से लेकर विकास से संबंधित जिन योजनाओं की निविदा काफी पहले हो चुकी हैं, उनका भी काम रुका हुआ है। यह ठीक नहीं है।

इन बैठकों में मुकुल मिश्रा, पप्पू सिंह, नीरज सिंह, अमृता मिश्रा, मनोज सिंह, राकेश सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, पवन सिंह, टुनटुन सिंह, आकाश शाह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई