झारखंड पुलिस विभाग के लिए आज का दिन भावनाओं से भरा रहा. करीब तीन दशक तक कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले 1994 बैच के पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने अपनी सेवा पूरी कर ली. सेवानिवृत्ति के अवसर पर साथियों, अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी तथा उनके योगदान को याद किया.
तीन दशक की सेवा के बाद नई पारी की शुरुआत
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में पुलिस उपाधीक्षक रतिभान सिंह, सुधीर प्रसाद साहू, अजय कुमार तथा पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता और फ्रांसिस जेवियर बाड़ा शामिल हैं.
सभी अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल में राज्य के विभिन्न जिलों और महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई.





