सभी प्रखण्ड संगठन प्रभारियों को धरातल पर संगठनात्मक कार्य सम्पन्न करने हेतू निर्देशित की गई – परविंदर सिंह

सभी प्रखण्ड संगठन प्रभारियों को धरातल पर संगठनात्मक कार्य सम्पन्न करने हेतू निर्देशित की गई – परविंदर सिंह

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संगठनात्मक कार्य क्रियान्वयन बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में सभी जिला महामंत्री (प्रखण्ड प्रभारी) के साथ आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रखण्ड संगठन प्रभारी सह जिला महामंत्रियों का स्वागत संबोधन कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने किया। बैठक में 13 सूत्रीय विषय का प्रवेश उपाध्यक्ष (संगठन) संजय सिंह आजाद ने कराया।
संगठनात्मक बैठक को विस्तार पूर्वक संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग के द्वारा SIR का मैपिंग कार्य की जा रही है। कांग्रेस पार्टी के सभी BLA-2 सदस्य सरकार द्वारा बुथवार नियुक्त BLO से सम्पर्क स्थापित कर मैपिंग की जानकारी प्राप्त करें, सभी योग्य मतदाताओं को नाम सूचीबद्ध कराने में योगदान प्रदान करें। जल्द से जल्द सभी बुथों पर BLA-2 का गठन कार्य पूर्ण करें।

प्रखण्ड संगठन प्रभारी प्रत्येक माह के 10 तारीख को प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी की बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष के अध्यक्षता में निर्देशित गाईडलाईन के तहत आयोजित करें। बैठक में प्रखण्ड कमिटी, मण्डल कमिटी, पंचायत कमिटी, बुथ कमिटी का सत्यापन करें। संगठन के सभी अधुरे कार्य को सभी के सहयोग से पूर्ण करें। संगठनात्मक विषयों, नीति सिद्धांत एवं जनहित के विषयों पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करें, प्रखण्ड क्षेत्र के जन समस्याओं को संकलित करें, मांग पत्र सौंपें, आंदोलन करें, जन-मुद्दों पर नुक्कड सभा का आयोजन करें, हरहाल में जनता से सरोकार रखें। पंचायत स्तर पर नेतृत्व मजबूती पर चर्चा की गई, समयबद्ध कार्यों को पूर्ण करें।

बैठक में उपस्थित सभी महामंत्री (प्रखण्ड संगठन प्रभारी) ने जिलाध्यक्ष को सहयोग प्रदान करने का विश्वास दिलाया। प्रखण्ड स्तर पर सभी को मिलाकर कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद उपाध्यक्ष (संगठन) ने किया।
प्रखण्ड संगठन प्रभारी सह जिला महामंत्रीगण में साकची प्रखण्ड राजेश चौधरी, गोलमुरी प्रखण्ड कौशल प्रधान, टेल्को प्रखण्ड गुरदीप सिंह काके, मानगो नगर अजय कुमार मिश्रा, जुगसलाई प्रखण्ड सुनील प्रसाद, जुगसलाई नगर परविंदर सिंह सोहल, जमशेदपुर ग्रामीण प्रखण्ड राकेश साहू, पोटका प्रखण्ड अपर्णा गुहा, मुसाबनी प्रखण्ड सुबोध सिंह सरदार, घाटशिला प्रखण्ड राजकिशोर प्रसाद, प्रखण्डवार नुक्कड सभा प्रभारी अविनाश सिंह, प्रखण्डवार प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी अतुल गुप्ता, प्रखण्डवार बुथ प्रबंधन प्रभारी उदय कुमार सिंह, कार्यक्रम प्रबंधन प्रभारी मकसूद आलम एवं अमित श्रीवास्तव, सभा आयोजन प्रभारी कमर रजा खान, कोषाध्यक्ष गुरदीप सिंह सोहल ने अपने दायित्व निर्वहन का प्रतिबद्धता दोहराया, संगठनात्मक कार्य सम्पादित करने के लिए अच्छा प्रदर्शन करने का वचन दिया।

जिला महामंत्री के संगठनात्मक बैठक में विशेष रूप से राजकिशोर यादव, के के शुक्ला, ब्रजेन्द्र तिवारी, आशुतोष सिंह, फिरोज खान उपस्थित हुए।

भवदीय
संजय सिंह आजाद
उपाध्यक्ष (संगठन)
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी

Leave a Comment