बेरोजगार मित्रों मेलोडी खाओ और रोजगार भूल जाओ : सुधीर कुमार पप्पू

बेरोजगार मित्रों मेलोडी खाओ और रोजगार भूल जाओ : सुधीर कुमार पप्पू
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नौजवानों का भविष्य चौपट कर दिया है। अब बोल रहे हैं मोदी मेलोडी खाओ और रोजगार भूल जाओ। मोदी ने पूंजीपत्ती मित्रों को 20 लाख करोड़ माफ कर देश को आपातकाल में डाल दिया है आर्थिक संकट के कारण देश में त्राहिमाम मचने वाला है। बैंकों में घपला करने वाले इंग्लैंड में जाकर बैठे है जिससे देश की आर्थिक स्थिति खराब हुई है। मोदी सरकार ने यह मुद्दा इंग्लैंड सरकार के समक्ष आज तक नहीं उठाया क्योंकि मोदी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। सामाजिक चिंतक और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर उक्त बातें कही है। खुद मोदी विदेश का दौरा कर रहे हैं देश का पैसा बाहर लुटा रहे हैं और देशवासियों को नसीहत दे रहे हैं। अभी देश मेँ मात्र दस प्रतिशत लोग मोदी को पसंद करते हैं बाकी 90% लोग मोदी को हटाने के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विदेश द्वारा में जाकर देश की गरिमा को तार तार कर रहे हैं। देश का माहौल देखकर लगता है मोदी सरकार का पतन जल्द हो जाएगा।
निवेदक
सुधीर कुमार पप्पू
अधिवक्ता जमशेदपुर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बरहरवा इंस्पेक्टर संजीव कुमार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ट्रेन संख्या 13403 अप वनांचल एक्सप्रेस के जनरल कोच में दो व्यक्ति बड़ी संख्या में संदिग्ध चोरी के मोबाइल फोन लेकर यात्रा कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति, 11. 06. 2026 वरिष्ठ कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान के मक्का मोअज्मा एवं मदीना मुनौवरा(मक्का- मदीना) से हज करके लौटने के उपलक्ष में टेल्को जमशेदपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस के कैंप कार्यालय में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।