जिला परिषद् सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने किया बारीनगर का दौरा; समस्याओं का किया त्वरित समाधान, दी स्ट्रीट लाइट और ब्लीचिंग पाउडर

जिला परिषद् सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने किया बारीनगर का दौरा; समस्याओं का किया त्वरित समाधान, दी स्ट्रीट लाइट और ब्लीचिंग पाउडर

जमशेदपुर / छोटागोविंदपुर:
बकरीद के पावन अवसर पर उत्तरी छोटागोविंदपुर पंचायत अंतर्गत बारीनगर क्षेत्र में जनसंपर्क और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से स्थानीय जिला परिषद् सदस्य डॉ. परितोष सिंह ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं व मूलभूत आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी ली।
दौरे के क्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने डॉ. परितोष सिंह को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों की मांग और क्षेत्र में स्वच्छता व सुरक्षा की आवश्यकता को देखते हुए जिला परिषद् सदस्य ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने बीमारी और संक्रमण से बचाव के लिए तत्काल ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित कराया। इसके साथ ही, रात के अंधेरे से होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए मौके पर ही 3 हाई-क्वालिटी स्ट्रीट लाइटें उपलब्ध कराईं, जिन्हें जल्द ही चिन्हित स्थानों पर लगा दिया जाएगा।
इस अवसर पर जिला परिषद् ने कहा कि त्योहार खुशियों और आपसी मिलन का संदेश देते हैं। बारीनगर के निवासियों को मूलभूत सुविधाएं देना मेरी प्राथमिकता है। भविष्य में भी इस क्षेत्र की हर संभव मदद और विकास के लिए मैं सदैव तत्पर रहूँगा।

डॉ. सिंह ने बारीनगर और आसपास के तमाम नागरिकों से आगामी बकरीद के त्योहार को आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उनके इस त्वरित कदम और आश्वासन के लिए स्थानीय जनता ने उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पंचायत के गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई