उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देशानुसार अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु जिला खनन कार्यालय, पूर्वी सिंहभूम द्वारा दिनांक 26.05.2026 को बहरागोड़ा अंचल अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के क्रम में झरिया मोड़, बहरागोड़ा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप बिना वैध परिवहन चालान के अवैध रूप से बालू परिवहन करते हुए 03 हाईवा वाहन संख्या WB29C4476, WB13E8634 एवं WB29C4276 तथा 01 ट्रैक्टर को जब्त किया गया। जब्त सभी वाहनों को विधिवत कार्रवाई करते हुए बहरागोड़ा थाना प्रभारी को सुपुर्द कर दिया गया है। अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।







