पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर चुलाई शराब जब्त, 1500 किलो जावा महुआ नष्ट

पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर चुलाई शराब जब्त, 1500 किलो जावा महुआ नष्ट
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटमदा थाना क्षेत्र के बटलुका और गोबरघूसी गांव में छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर की गई।
छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 60 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की, जबकि लगभग 1500 किलोग्राम किण्वित जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया। बताया गया कि उत्पाद विभाग की टीम को आते देख अवैध भट्ठी संचालक मौके से फरार हो गए।
उत्पाद विभाग ने इस मामले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई