चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक वृद्ध व्यक्ति सहित एक महिला यात्रियों को अपनी जान पर खेल रेलवे पुलिस ने दुर्घटना से बचाया. सीसीटीवी में दोनों वाक्या हुआ क़ैद.

चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक वृद्ध व्यक्ति सहित एक महिला यात्रियों को अपनी जान पर खेल रेलवे पुलिस ने दुर्घटना से बचाया. सीसीटीवी में दोनों वाक्या हुआ क़ैद.

घाटशिला: खड़गपुर दो अलग-अलग घटना क्रम में रेलवे सुरक्षा बल जवानों की सतर्कता से मिदनापुर एवं सांतरागाछी रेलवे स्टेशनों पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान यात्रियों के साथ होने वाली गंभीर दुर्घटनाओं को टाल दिया।
पहली घटना में लगभग 11:35 बजे ट्रेन संख्या 38816 मिदनापुर हावड़ा लोकल ट्रेन में प्लेटफॉर्म संख्या 01, मिदनापुर रेलवे स्टेशन से प्रस्थान कर रही थी। उसी दौरान लगभग 50 वर्षीय एक पुरुष यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय संतुलन खो बैठा, और ट्रेन के साथ घसीटे जाने की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्लेटफार्म पर ही ड्यूटी पर तैनात RPF कर्मी ने तत्प्ररता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए यात्री को सुरक्षित रूप से कोच के अंदर ही धकेल दिया, जिससे उसकी जान बच गई। तथा एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुई।
वही दूसरी घटना इसी दिन सांतरागाछी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 07 पर हुई, जहाँ ट्रेन संख्या 38056 HLZ-HWH Galloping Local लगभग 18:09 बजे पहुँची। एवं 18:10 बजे प्रस्थान कर रही थी। कि इसी दौरान एक महिला यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय संतुलन खोकर प्लेटफॉर्म पर गिर गई, जिससे ट्रेन एवं प्लेटफॉर्म के बीच फँसने का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया। स्थिति को देखते हुए ड्यूटी पर ही मौजूद RPF कर्मी ने तत्काल अपनी जान पर खेल कर साहस एवं सतर्कता दिखाते हुए महिला यात्री को सुरक्षित बचा लिया। सौभाग्युवश महिला यात्री को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। बाद में उसे चलती ट्रेन में चढ़ने के खतरों के प्रति जागरूक किया गया। तथा वह अपने परिवारजनों के साथ सुरक्षित अन्य ट्रेन से आगे की यात्रा पर सकुशल रवाना हुई।

Leave a Comment