ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन – कांग्रेस का शंखनाद!
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के धुरंधर जिला अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह जी के नेतृत्व में आज साक्ची आमबगान मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक विशाल जुलूस निकालकर केंद्र की निकम्मी भाजपा सरकार को जगाने का कार्य किया गया।
इतिहास में पहली बार भीषण गर्मी में भी हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। NEET परीक्षा में बार-बार हो रहे पेपर लीक से छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। इस बाहरी-गूंगी-बहरी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने जोरदार तरीके से विरोध दर्ज कराया।
आज लगा कि पूर्वी सिंहभूम में कांग्रेस जाग चुकी है। नए-पुराने सभी चेहरे भाई परविंदर सिंह जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले। इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में ये दिन दर्ज हो गया।
“जो सरकार निकम्मी है, वो सरकार बदलनी है!
अब तक जिसका खून न खौला, खून नहीं वो पानी है!!”
“नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद!
भाजपा सरकार होश में आओ!
छात्र-युवाओं पर अत्याचार बंद करो!!”
कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद!
भाई परविंदर सिंह जिंदाबाद! 👍👍
आपका सेवक
राकेश साहू
जिला महासचिव
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी, जमशेदपुर






