भीषण गर्मी में राहत देगा “Dip & Drizzle”, मानगो डिमना रोड में खुला नया कैफे

भीषण गर्मी में राहत देगा “Dip & Drizzle”, मानगो डिमना रोड में खुला नया कैफे

जमशेदपुर। शहर में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी के बीच लोगों को स्वाद और राहत का नया ठिकाना मिल गया है। मानगो डिमना रोड नंबर 4 में नए कैफे Dip & Drizzle Coffee Waffles Shakes का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के साथ ही बड़ी संख्या में युवा, परिवार और फूड लवर्स यहां पहुंचे और कैफे के खास मेन्यू का आनंद लिया।

कैफे के संचालक देवाशीष गौड़ एवं आशीष रंजन ने बताया कि शहरवासियों को बेहतर टेस्ट, कूल एंबियंस और क्वालिटी सर्विस देने के उद्देश्य से इस नए आउटलेट की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए विशेष रूप से ऐसे मेन्यू तैयार किए गए हैं, जो लोगों को स्वाद के साथ ताजगी का एहसास भी कराएं।

कैफे में ग्राहकों के लिए अलग-अलग फ्लेवर के डिलीशियस वॉफल्स, रिफ्रेशिंग शेक्स और शानदार कॉफी उपलब्ध कराई गई है। वहीं कैफे का आकर्षक इंटीरियर और आरामदायक माहौल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यहां दोस्त और परिवार के साथ बैठकर लोग क्वालिटी टाइम भी बिता सकते हैं।

उद्घाटन के मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि मानगो क्षेत्र में इस तरह के आधुनिक और आकर्षक कैफे की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। स्थानीय युवाओं के बीच “Dip & Drizzle” को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और शुरुआती दिनों में ही यह जगह लोगों की पसंदीदा फूड डेस्टिनेशन बनती नजर आ रही है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के धुरंधर जिला अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह जी के नेतृत्व में आज साक्ची आमबगान मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक विशाल जुलूस निकालकर केंद्र की निकम्मी भाजपा सरकार को जगाने का कार्य किया गया।