नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
जमशेदपुर में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने साकची आम बागान से रैली निकालते हुए उपायुक्त कार्यालय तक मार्च किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य अधर में लटक जाता है। छात्रों की वर्षों की मेहनत एक झटके में बर्बाद हो जाती है और उन्हें दोबारा परीक्षा देने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
परविंदर सिंह ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से छात्र मानसिक तनाव में आ जाते हैं। कई छात्र आत्महत्या तक कर चुके हैं, जो बेहद गंभीर और चिंाजनक स्थिति है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पेपर लीक में शामिल लोगों के खिलाफ हत्या के समान गंभीर धाराओं में कार्रवाई होनी चाहिए और दोषियों पर धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई